फाेटो-
गोपेश्वर। चमोली जिले में तैनात तीन पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया है। शुक्रवार को एसपी सुरजीत सिंह पंवार और पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने पदोन्नत हुए अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाए। हरी सिंह गुसाईं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और दिनेश ध्यानी अपर उपनिरीक्षक बने, जबकि सुदेश घिल्डियाल सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। एसपी सुरजीत पंवार ने पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी। संवाद