फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली विकास प्राधिकरण में तीन सदस्य नियुक्त

Thu, 12 Nov 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। प्रदेश सरकार ने चमोली जिला विकास प्राधिकरण में तीन गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के जरिये भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभाओं में राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण में ग्राम मैखोली निवासी जगमोहन कठैत, ग्राम लोल्टी निवासी रणजीत सिंह नेगी और ज्योतिर्मठ निवासी भगवत प्रसाद नंबूरी को सदस्य बनाया गया है। गैरसैंण से जगमोहन कठैत कर्णप्रयाग विधानसभा से और थराली विस से रणजीत सिंह नेगी को शामिल कर संबंधित विस क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं भगवत प्रसाद नंबूरी के जरिये बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी ने कहा कि पार्टी अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपती है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन



नियुक्तियों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई
देवाल। सचिव आर राजेश कुमार ने रणजीत सिंह नेगी को चमोली विकास प्राधिकरण में सदस्य नामित किया है। इस नियुक्ति पर पिंडर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी, पूर्व प्रमुख दर्शन दानू, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, देवाल के प्रमुख तेजपाल रावत सहित कई अन्य नेताओं ने सरकार और हाईकमान का आभार जताया। रणजीत सिंह नेगी थराली ब्लॉक के लोल्टी गांव के निवासी हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 40 साल से पार्टी सदस्य हैं। उन्होंने दो बार पार्टी के मंडल अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें