फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर होगी कार्रवाई

Thu, 17 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में अधिकारियों और कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर एसडीएम ने उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होेंने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एसडीएम अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि हर तीसरे महीने के दूसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित होता है। इससे सभी अधिकारी और कर्मचारी अवगत हैं। लेकिन 16 मार्च को आयोजित तहसील दिवस में  अधिकारियों की अनुपस्थिति खेदजनक है।

इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा जायेगा। इससे आगामी भविष्य में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें