कर्णप्रयाग। उत्तराखंड के प्रथम अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव शनिवार को चेपड़ों खेल मैदान में शुरू हुआ। महोत्सव के शुभारंभ पर एनसीसी कैडेटों ने अतिथियों का स्वागत किया और मार्च पास किया। महिला मंगल दल चेपड़ों, टुंड्री, गोठिंडा, उणी की महिलाओं ने स्वागत गीत गाया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि यह महोत्सव शहीद भवानी दत्त जोशी की वीर गाथा की याद दिलाता रहेगा। इस मौके पर शहीद की पत्नी विमला देवी और पुत्र कर्नल हरीश जोशी, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, दिनेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट, आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन रमेश देवराड़ी ने किया। संवाद