फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहलचौरी में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहलचौरी खेल मैदान में तीन-दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक जीआईसी मेहलचौरी के प्रधानाचार्य जेएस रावत की मौजूदगी में पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल मैदान में 36 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभा प्रदर्शन में जुट गये हैं। इस मौके पर बलवीर रावत, जगमोहन कठैत, मोहन रावत, प्रभावती देवी, अवतार नेगी, भरत नेगी, बलवीर मेहरा, चंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें