फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ गंगा सिटी श्रेणी के टॉप 10 में चमोली के तीन शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ गंगा सिटी श्रेणी में टॉप 10 में चमोली के तीन शहर शामिल हुए हैं। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण के 2020 के परिणामों का ऐलान कर स्वच्छता श्रेणी में अव्वल शहरों और निकायों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित स्वच्छता महोत्सव में चमोली जिले की डीएम स्वाति एस भदौरिया और नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस दौरान मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से स्वच्छता सर्वे के आंकड़े जारी किए गए तो स्वच्छ गंगा सिटी की श्रेणी में चमोली जिले की नगर पालिका गौचर तीसरे, जोशीमठ चौथे और गोपेश्वर को आठवां स्थान मिला। इसके अलावा इस श्रेणी में नगर पालिका कर्णप्रयाग को 13वां और नंदप्रयाग नगर पंचायत को 22वां स्थान मिला। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिटिजन फीडबैक श्रेणी में नंदप्रयाग नगर पंचायत ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला प्रशासन की लगातार निगरानी से स्वच्छता को लेकर जिले की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों ने बेहतर काम किया है। जिला प्रशासन के अनुसार निकाय टीमों के अथक प्रयासों का नतीजा है कि अधिकांश निकायों को स्वच्छता में देश में बेहतर स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें