फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान टूटने से तीन कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
जोशीमठ मलारी हाईवे पर भोरपाणी के पास चट्टान टूटने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ब्लाक जोशीमठ के अंतर्गत चट्टान टूटने से तीन कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना रात को हुई, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मलारी हाईवे पर भोरपाणी के पास बृहस्पतिवार रात को सड़क किनारे कुछ लोगों ने अपने वाहन खड़े किए थे। रात में चट्टान टूटने से गाड़ियों पर बोल्डर और मलबा आ गिरा, जिससे दो ऑल्टो कार, एक बोलेरो और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कार तो मलबे में तब्दील हो गई। स्थानीय निवासी लक्ष्मण बुटोला ने बताया कि बिना बारिश के इस तरह की घटना होने से दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें