बदरीनाथ वन प्रभाग की नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत बारहसिंगा के मांस के साथ वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों से 30 किलोग्राम मांस भी बरामद किया गया है। वन विभाग ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वन प्रभाग की नंदप्रयाग रेंज के डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर नाथ ने बताया कि बांजबगड़ गांव के तीन ग्रामीणों के पास जंगली जानवर का मांस होने की सूचना मिली। वह मांस को बेचने की फिराक में थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर बांजबगड़ भेजी गई। टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारकर बारहसिंघा का 30 किलोग्राम मांस बरामद किया और बांजबगड़ गांव के पवन लाल, रघुवीर और दलवीर लाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर नाथ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। जल्द ही उन तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।