केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरणे रिजिजू इस बार थर्टी फर्स्ट चीन सीमा क्षेत्र स्थित आईटीबीपी व सेना कैंपस औली में मनाएंगे। उनका का शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर जोशीमठ पहुंचने का कार्यक्रम है। वे चीन सीमा क्षेत्र स्थित आईटीबीपी और सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण भी करेंगे।
उपजिलाधिकारी जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरणे रिजिजू हवाई मार्ग से शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचेंगे। वे 31 दिसंबर को सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ औली में थर्टी फर्स्ट समारोह में भी शिरकत करेंगे।