फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर चोरी करने वाला धरा

Fri, 15 Jan 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लंबे समय से एटीएम बदलकर हो रही चोरी की घटनाओं में गोपेश्वर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक ने चमोली, पौड़ी, श्रीनगर और बाहरी क्षेत्रों में भी इस तरह की चोरियों की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मामला बीती अक्तूबर माह का है। मामले में मुरादाबाद के कांठ गांव निवासी तनवीर पुत्र तस्लीम ने पीएनबी के एटीएम में मदद के नाम पर स्थानीय निवासी पंकज का एटीएम बदकर खाते से 1 लाख 21 हजार की चोरी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंकज ने घटना की सूचना थाना गोपेश्वर को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी करने वाले युवक की पहचान कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबीर ने तनवीर को एसबीआई की मुख्य शाखा के पास देखा, जिसकी सूचना पर टीम पंकज को साथ लेकर मौके पर पहुंची और पंकज ने युवक को पहचान लिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें