गोपेश्वर। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की समीक्षा करेंगे। जनता मिलन कार्यक्रम सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी जबकि तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 में दर्ज शिकायतों एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। संवाद