टंगणी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। टंगणी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को साढ़े पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पिछले कुछ दिनों से दिन में बार-बार बिजली जाने से भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विजय प्रसाद पुरोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बिजली गुल हो गई जो शाम करीब पांच बजे सुचारु हो पाई। बिजली गुल होने के कारण कई तरह के काम नहीं हो पा रहे हैं। इन दिनों लोग यात्रा तैयारियों में जुटे हैं, मगर बिजली नहीं होने से काम प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि टंगणी के पास 66केवी की लाइन पर पेड़ गिर गया था जिसके चलते ज्योर्तिमठ क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने पेड़ को हटाकर लाइन की मरम्मत की और सप्लाई सुचारु कर दी गई।