फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुलिस लाइन तिराहे से पीजी कॉलेज गेट तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संकरी सड़क और आड़े तिरछे वाहनों के खड़े करने से हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सड़क संकरी और आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से आए दिन सड़कों पर वाहनों का जाम लग रहा है। बुधवार को करीब आधा घंटे तक पुलिस लाइन तिराहे से पीजी कॉलेज गेट तक वाहनों के पहिए थमे रहे। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पुलिस लाइन तिराहा से बाईपास से करवाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन के समीप सड़क के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होने से दोपहर में करीब एक बजे जाम लग गया। देखते ही देखते जाम पीजी कॉलेज गेट तक लगने लगा। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण जाम नहीं खुल पाया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने सबसे पहले दो पहिया वाहनों की आवाजाही करवाई। इसके बाद कुछ वाहनों को पेट्रोल पंप की ओर रोक लिया। तब धीरे-धीरे उन्हें भेजा गया। दोपहर डेढ़ बजे तक जाम खुला। गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया का कहना है कि वाहनों की नियमित पार्किंग की कमी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। यातायात को व्यवस्थित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें