फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: युवक फिसलकर चोटिल हुआ

Mon, 17 Aug 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बारिश के कारण नगर पालिका क्षेत्र के पैदल मार्ग फिसलन भरे हो गए हैं। सोमवार को यहां एक युवक अक्षत भट्ट फिसलकर चोटिल हो गया और उसके हाथ में चोट आई। नगर पालिका के सांकरी सेरा, अपर बाजार, सुभाषनगर और गांधीनगर जैसे वार्डों के रास्ते प्रभावित हुए हैं। चोटिल अक्षत भट्ट ने बताया कि सांकरी सेरा मार्ग की नाली बंद है और रास्ते पर काई जमी है। सोमवार सुबह वह किसी काम से बाजार जा रहा था कि फिसलकर चोटिल हो गया। कहा कि उन्होंने नगर पालिका को कई बार सूचित किया लेकिन ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हुआ। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने रास्तों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें