फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मौसम हुआ अनुकूल, पुराने ठिकानों पर लौट रहीं मधुमक्खियां

Fri, 01 May 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मधुमक्खियां अपने छत्तों और पेटियों में लौट आई हैं। कंड के मौनपालक मनोज नेगी ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण मधुमक्खियां उड़ जाती हैं और तापमान अनुकूल होने पर वे अपने पुराने ठिकानों पर लौट आती हैं। नेगी के अनुसार यदि मधुमक्खियों को सही तापमान दिया जाए तो वे छत्ता नहीं छोड़तीं। इसके लिए सही भोजन और क्वीन गेट का प्रयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी मधुमक्खियों के कई झुंड नए ठिकाने की तलाश में उड़ रहे हैं। ये झुंड पेड़ों या चट्टानों पर अस्थायी रूप से बसेरा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें