कर्णप्रयाग/नंदासैंण। एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादल छाए रहे। मौसम खराब होने के चलते तापमान गिर गया। इससे ठंड में इजाफा हो गया। लोगों ने गरम कपड़े निकाल दिए। कर्णप्रयाग, गौचर, जिलासू, लंगासू, सिमली, नंदासैंण, आदिबदरी सहित गैरसैंण में बादल छाए रहे। देवाल और ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी मौसम खराब रहने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड रही।