फोटो
गोपेश्वर। गाड़ी गांव के पास घट गदेरे पर बनी डाट पुलिया 13 अगस्त को गदेरे के उफान पर आने से बह गई थी, जिससे धार, नेवा, ग्वाड़, आगरा तोक के लोगों की आवाजाही ठप हो गई। गदेरे में जब पानी कम होता तब ही बच्चे स्कूल जाते थे। प्रशासन की ओर से जब समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया तो ग्रामीण एकजुट हुए और श्रमदान कर गदेरे पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर आवाजाही सुचारु करवा दी। साथ ही पैदल रास्तों की भी मरम्मत की। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां पर स्थायी पुलिया बनवाने की मांग की। श्रमदान करने वालों में नेत्र सिंह, नंदन सिंह, विक्रम सिंह, हरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, ताजवर सिंह, अब्बल सिंह, अनसूया, प्रकाश सिंह सहित गांव के अन्य पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं। संवाद