गैरसैंण। बोखनारा-बडियारी गांव तक मोटर मार्ग निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। कार्य शुभारंभ करने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का ग्रामीणों ने का फूल मालाओं से स्वागत किया। बडियारी गांव की ममंद अध्यक्ष सुला देवी, सरस्वती देवी, मोहन नेगी, मुकेश कंडारी, गोवर्धन प्रसाद, आंनदी देवी, गायत्री देवी, कविता देवी ने बताया कि ग्रामीण पिछले एक दशक से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क न होने से बीमार लोगों को डंडी के सहारे मीलों पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता था। कई बार सीएम, डीएम व एसडीएम से गुहार लगाई गई। ठेकेदार व ग्रामीणों की ओर से जेसीबी मशीन की पूजा अर्चना कर कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर बलवीर कठैत, गंगा पंवार, हीरा फनियाल, गमालीराम, पुष्पा देवी थे।