फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गेठांणा बांगर में दो दिवसीय भव्य मेले का आज होगा आगाज

Sat, 14 Feb 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली की पट्टी बांगर स्थित ग्राम गेठांणा बांगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। घण्डियाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष प्रबल सिंह मेंगवाल और समिति के संयोजक मकान सिंह मेंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर घण्डियाल डोली का पारंपरिक नृत्य मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही नैसर्गिक शिवलिंग के दर्शन, धार्मिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़ी मछलियों का पूजन-अर्चना भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्र के निकटवर्ती विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, वहीं प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल, अंजलि खरे ,रेखा जोशी उनियाल खुशी नेगी अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ लोक संस्कृति एवं पारंपरिक संगीत से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें