कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को कर्णप्रयाग, चटवापीपल, गौचर, कमेड़ा, लंगासू, सोनला और नंदप्रयाग में वाहनों की चेकिंग की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद जायसवाल ने बताया कि वाहनों के ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल राइडिंग करने, प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत प्रयोग करने, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने, चालकों के सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं पहनने पर 12 चालान किए गए हैं। तथा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर इनसे 15 हजार रुपये का अर्थदंड लिया गया है।