फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का हुआ रंगा रंग आगाज

Sat, 03 Jan 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का हुआ रंगा रंग आगाज
विज्ञापन

जखोली। विकासखंड जखोली के अंतर्गत स्थित सिलगढ़ पट्टी में तीन दिवसीय महोत्सव का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों के साथ शुभारंभ हुआ। राजकीय इंटर कालेज तैला के पुराने परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का शुभारंभ विधायक भरत चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं प्रथम दिवस पर महिला मंगल दल व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ अवसर पर मेला अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि 2018 में सिलगढ़़ मेले का शुभारंभ किया गया जो अब निरंतर बड़ा स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा मेले के स्थानीय स्तर पर आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं व स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया। कहा, तैला वाडधार मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इससे सिलगढ़, बडमा, और बांगर क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही करने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लस्तर बायां नहर निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहगुणा, मंडल अध्यक्ष विनोद कण्डारी , मेला संरक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा, यशवीर चौहान, सौकार कैंतुरा, प्रधान तैला, दीपा पंवार, मेहरबान नेगी सहित के क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें