फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों ने की भूमि के मुआवजे के भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नीती घाटी के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जोशीमठ-मलारी हाईवे के चौड़ीकरण में ली गई भूमि के मुआवजे की मांग उठाई। प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल, राकेश भंडारी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह रावत आदि ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मलारी हाईवे पर शुरुआत से 31 किमी तक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से हाईवे चौड़ीकरण में काश्तकारों की नाप भूमि ली गई है, लेकिन लंबे समय से भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। कहा गया कि अधिकांश ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र मुआवजे के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें