एलपीएल लासी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के लीग मुकाबलों में शुक्रवार को खेले गए लीग मैच में लासी डीजे इलेवन और लासी कोलोसैंण की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। प्रथम मैच लासी ओल्ड और लासी डीजे इवेवन के बीच हुआ। लासी डीजे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने करण रावत के 62 रनों के सहयोग से 15 ओवर में 141 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लासी ओल्ड टीम 66 रनों पर सिमट गई। द्वितीय मैच लिटिल कंगारू मजौठी और लासी कोलोसैंण के बीच हुआ। लिटिल कंगारू की टीम के खिलाड़ियों ने लासी कोलोसैंण के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन लासी कोलोसैंण की पूरी टीम 107 रन पर ही सिमट गई। 33 रन का योगदान देने वाले खिलाड़ी तेजपाल मैन ऑफ द मैच चुने गए।