कर्णप्रयाग। विकासखंड के कोली गांव में स्व. मोहित (टीटू) ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। चौरासैंण और कर्णप्रयाग की टीम ने प्री क्वार्टर के मैच जीते।
टूर्नामेंट में पहले प्री क्वार्टर मैच चौंडली और चौरासैंण के बीच खेल गए। चौरासैंण की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौंडली की टीम मात्र 60 रन पर ही ढेर हो गई। चौरासैंण की टीम से 53 रन और 1 विकेट लेने वाले चंद्रवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा प्री क्वार्टर मैच कर्णप्रयाग और बसक्वाली की टीम के बीच खेला गया। बसक्वाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी कर्णप्रयाग की टीम ने 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का हासिल कर लिया। कर्णप्रयाग की टीम से 3 विकेट लेने वाले नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हांजी पंवार, उपाध्यक्ष हेमंत नेगी, कोषाध्यक्ष संदीप नेगी, आयुष पंवार, अमन नेगी, विवेक नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
खेल महाकुंभ का शुभारंभ
नारायणबगड़। विधानसभा क्षेत्र थराली के खेल महाकुंभ का जीआईसी नारायणबगड़ के खेल मैदान में शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में नंदानगर, थराली, देवाल तथा नारायणबगड़ ब्लॉक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल महाकुंभ का शुभारंभ विधायक भूपालराम टम्टा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सती और सुशीला बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
150 छात्र-छात्राओं को सिखा रहे लेखन कला की बारीकियां
कर्णप्रयाग। गौचर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने छात्र-छात्राओं के हस्तलेख सुधारने का जिम्मा उठाया है। शीतकालीन अवकाश में डायट यहां 150 छात्र-छात्राओं को लेखन कला की बारीकियां सिखा रहा है। इसमें डीएलएड के 30 प्रशिक्षु भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके लिए पांच दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। डायट सभागार में लेखन कौशल के विकास के लिए पांच दिवसीय हस्तलेखन कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने किया। मुख्य प्रशिक्षक और बागेश्वर जिले के जूहा करूली के शिक्षक नरेंद्र गिरि गोस्वामी और उनके छह विद्यार्थियों दीक्षा, भूमिका, नव्या, योगेश, दिव्यांशु, दीक्षित की ओर से अक्षर-निर्माण, शब्दों के बीच उचित दूरी जैसा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यशाला समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, डायट संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, योगेंद्र बर्त्वाल, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. गजपाल रामराज, नीतू सूद और सुमन भट्ट आदि उपस्थित रहे।