गुप्तखाल (5830 मीटर ) ट्रैक की ट्रैकिंग कर तीन सदस्यीय टीम बदरीनाथ धाम लौट आया है। अक्तूबर में इस दुर्गम ट्रैक को पूरा करने वाला यह पहला दल बना है। इन दिनों गुप्तखाल की चोटी पर तापमान माइनेस 25 है। गुप्तखाल ट्रैक को द सीक्रेट पास के नाम से भी जाना जाता है।
वर्ष 2019 में बंगलूरू के दल ने और इस बार बिना गाइड की मदद के माउंटेन ट्रेक्स बदरीनाथ के अध्यक्ष राहुल मेहता, उत्तरकाशी के गंगा राणा और ऊखीमठ के रांसी गांव के मुकेश नेगी के संयुक्त अभियान दल ने सफलता पूर्वक ट्रैक को दस दिन में पूरा किया। राहुल मेहता बताते हैं कि सात अक्तूबर को उन्होंने नीती घाटी के गमशाली गांव से ट्रैकिंग शुरू की और 17 को माणा गांव से होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचे। मुकेश नेगी और गंगा राणा बताते हैं कि अक्तूबर में यह दुर्गम ट्रैक बहुत ही खतरनाक बन जाता है।