फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीम ने 70 बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर भेजा

Wed, 16 Jul 2025 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। वन विभाग ने देवाल बाजार और आसपास के गांवों में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। टीम अभी तक 70 बंदरों को पकड़कर हरिद्वार के चिड़ियापुर ले जा चुकी है। देवाल बाजार, कांडेई, सेलखोला व आसपास के गांवों में कई माह से बंदरों का उत्पात मचा है। दो सप्ताह पहले बंदरों ने कांडेई गांव में एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। देवाल बाजार में भी बंदरों ने कई लोगों को घायल किया था। लोगों की मांग पर वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई। रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि देवाल व थराली ब्लॉक के कई गांवों में बंदरों का पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। हाटकल्याड़ी, कांडेई, फल्दियागांव सहित थराली के कई गांवों में पिंजरा लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें