फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्कूलों की नई समय सारणी का राजकीय शिक्षक संघ ने किया विरोध

Tue, 07 Apr 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-समय में परिवर्तन भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप सही नहीं
विज्ञापन

शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। प्रदेश में स्कूलों के खुलने और बंद होने की नई समय सारणी जारी होने से शिक्षकों में नाराजगी है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप नई समय सारणी सही नहीं है। इसलिए पुरानी समय सारणी को ही लागू किया जाए। शिक्षकों ने इस संबंध में मांगपत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजा।
विज्ञापन

सचिव विद्यालयी शिक्षा की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश में राजकीय विद्यालयों के लिए नई स्कूल समय सारणी तैयार की गई है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि नई समय सारणी के अनुसार ग्रीष्मकाल में विद्यालय प्रातः 7.45 खोले जाएंगे एवं दोपहर 2.05 बजे बंद होंगे जबकि शीतकाल में विद्यालय प्रातः 8.50 बजे खुलेंगे और अपराह्न 3.10 बजे बंद होंगे। कहा कि नई समय सारणी प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए न तो तर्कसंगत है और न ही प्रदेश में विद्यालयों की भौतिक स्थिति के अनुरूप। ग्रीष्मकाल में दोपहर एक से तीन बजे तक भीषण गर्मी होने के कारण दोपहर 2.05 बजे तक स्कूल खोले रखना उचित नहीं है। वहीं गांवों की विद्यालयों से अधिक दूरी, जंगली जानवरों का भय समेत कई दिक्कतों के कारण शीतकाल में प्रातः 8.50 बजे विद्यालय खोलना उचित नहीं है। राशिसं ने पूर्व से लागू समय सारणी ही लागू करने की मांग की। कहा कि यदि अति आवश्यक हो तो जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्थान व परिस्थितियों को देखते हुए इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें