फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दस से 8 नंबर टावर के बीच स्लोप पर होगी स्कीइंग चैंपियनशिप

Sun, 08 Feb 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
औली में स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए स्लोप पर नेट लगाते जीएमवीएन कर्मी। स्रोत: जीएमवीएन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। औली में 12 से 16 फरवरी तक प्रस्तावित विंटर कॉर्निवाल व राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मगर चटख धूप के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। औली के मुख्य स्लोप पर बर्फ पिघलने के कारण अब रोपवे के दस नंबर से आठ नंबर टावर के बीच के स्लोप को चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से स्लोप को सुरक्षित रखने के लिए इसके दोनों ओर से जाली लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जीएमवीएन के स्कीइंग प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने कई राज्यों की टीमें पहुंच रही हैं। स्कीइंग के लिए अन्य स्लोप को विकसित किया जा रहा है। इसके दोनों ओर से नेट फिटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें