गैरसैंण। गैरसैंण के खनसर घाटी स्थित झंकारेश्वर महादेव मंदिर में 17 मई से चल रहे शिव महापुराण महायज्ञ में बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह धार्मिक अनुष्ठान 24 मई को पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम के पहले दिन से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और जगराता का आयोजन किया जा रहा है। पंडित पूरन पांडे महाराज ने सुबह से दोपहर 12 बजे तक शिव स्रोत का पाठ कर ओंकारेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक शिव महापुराण कथा का श्रवण कराया गया। इसके बाद सायं सात बजे शिव आरती और रात नौ बजे भजन-कीर्तन के साथ जगराता हुआ। आयोजकों ने बताया कि 24 मई को पूर्णाहूति, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस दौरान राधा बिष्ट, पुष्पराज नेगी, जयसिंह नेगी सहित खनसर, चौखुटिया, रोहिड़ा, कुनीगाड़ और गैरसैण के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद