फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हादसे के बाद भी नहीं हुआ सड़क का सुधारीकरण

Tue, 14 Apr 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थराली। नंदकेशरी-जौला सड़क की स्थिति लोनिवि सुधार नहीं पा रहा है जबकि यहां कुछ समय पूर्व एक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत भी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण हुई दुर्घटना के बाद भी विभाग नहीं जागा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष की बरसात में नंदकेशरी-जौला मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में यहां वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। पैदल सफर भी यहां पर खतरे से खाली नहीं है। चिड़िंगा के ग्राम प्रधान राकेश चंद्र और कोठी लक्ष्मी देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में लोनिवि को सड़क ठीक करने के लिए पत्र दिया। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने कहा कि सड़क के नीचे खाई होने के कारण यहां पर दीवार निर्माण मुश्किल है। ऊपर की ओर से सड़क को चौड़ा करने के लिए निरीक्षण कर जेसीबी मशीन भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें