फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हरकोटी गांव की सड़क नौली के पास टूटी

Sun, 10 May 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों को तीन किमी की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ रही तय
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के हरकोटी गांव तक जाने वाली सड़क नौली के पास क्षतिग्रस्त पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को अब दो किमी की जगह तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है।ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी सहित अन्य लोनिवि के अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। प्रमुख ने लंबे लोनिवि के अधिकारियों को जल्द यहां सड़क निर्माण के लिए कहा।
विज्ञापन

नौली, हरकोटी गांवों के लिए बदरीनाथ हाईवे पर विराजकुंज के पास से सड़क कटिंग की गई। ग्रामीण देवी प्रसाद पंत बताते हैं कि बीते पांच साल पूर्व ऑलवेदर सड़क निर्माण के कारण उनके गांव की सड़क नौली के पास क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पैदल जाने के लिए भी सड़क नहीं बची है। ऐसे में विराजकुंज से आगे देवलीबगड़ पुल से करीब एक किमी की अतिरिक्त दूरी तय तक गांव तक पैदल जाना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता राशिद खान ने बताया कि सड़क करीब 25 मीटर से अधिक ध्वस्त है। यहां पहले पुश्ता बनाना होगा उसके बाद पहाड़ी की ओर कटिंग करनी होगी। इसका प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें