फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़वेज की बस का पिछला हिसा सड़क से उतरा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह देवलकोट से देहरादून जा रही एक रोडवेज की बस रिठोली के पास खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस का पिछला टायर सड़क से निकलकर खाई की तरफ एक पत्थर पर अटक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहन में बैठे सभी 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग पर रिठोली के पास हल्का मलबा आने से कीचड़ हो गया है। इसी दौरान देवलकोट से देहरादून जा रही रोडवेज की बस वहां से गुजर रही थी। तभी वाहन को पास देते समय बस का पिछला पहिया कीचड़ में फिसल गया और बस का पिछला टायर खाई की तरफ जाकर एक पत्थर पर अटक गया। यह सब देख बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। नंदासैंण के कांग्रेसी नेता हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बस चालक व परिचालक ने लोगों को धैर्य बंधाया और एक-एक कर उन्हें बस से नीचे उतारा। नौटी के अरुण मैठाणी ने कहा कि बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैली है। ऐसे में सड़क पर वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें