नारायणबगड़। जनता इंटर कालेज बूंगा-नैणी में आयोजित शिक्षक-अभिभावकों की बैठक में वार्षिक गृह परीक्षा, परिषदीय परीक्षा की तैयारियों पर परिचर्चा की गई। प्रधानाचार्य संतोष नैनवाल ने सभी अभिभावकों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे पाल्यों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय देने का सुझाव दिया। बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के उपरांत गृह परीक्षा का कार्यक्रम तय है। इसलिए गृह परीक्षा के परीक्षार्थियों को भी परीक्षा की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की दोनों परीक्षाओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीएम देवराड़ी, रघुवीर सिंह, कुंवर सिंह, नारायण सिंह, कमला देवी, देवकी देवी, बिमला देवी आदि अभिभावक मौजूद रहे। संवाद