फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वसंत पंचमी 2026 को जारी होगा श्रीनंदा देवी राजजात का कार्यक्रम

Tue, 13 May 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोले राजजात समिति के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुंवर
विज्ञापन

कांसुवा से राजकुंवर राजछत्र लेकर पहुंचेंगे नौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा राजजात यात्रा का कार्यक्रम (कैलेंडर) वसंत पंचमी 2026 को जारी होगा। हर 12 साल बाद होने वाली इस यात्रा को लेकर राजजात समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजजात समिति के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुंवर ने कहा कि वर्ष 2026 में श्रीनंदा राजजात यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राजजात पड़ाव और मार्ग पर होने वाले कार्यों की सूची बनाई जा रही है। एसडीएम व डीएम के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। कहा कि वर्ष 2026 के अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित राजजात का कैलेंडर वसंत पंचमी को जारी होगा जिसके लिए कांसुवा से राजकुंवर राजछत्र लेकर नौटी पहुंचेंगे। जहां मां नंदा को मायके बुलाने की मनौती और उसके बाद ससुराल हिमालय विदा करने का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। राजजात समिति पड़ावों के माध्यम से प्रस्ताव ले रही है। कहा कि देवाल ब्लाॅक सहित पिंडर घाटी में 80 प्रतिशत काम होने हैं। समिति ने लोहाजंग में 33 विद्युत सब स्टेशन व पड़ावों के लिए अलग बिजली का फीडर बनाने की मांग की। उन्होंने लोगों से लंगर व टेंट कॉलोनी के लिए जगह निर्धारित करने की अपील की। इस मौके पर राजजात समिति के सचिव भुवन नौटियाल, लक्ष्मी दत्त कुनियाल, पुष्कर बिष्ट और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर वहीं पूर्व प्रधान हरीश चौहान, लक्ष्मण सिंह बिष्ट श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा में शामिल होने वाली दशोली क्षेत्र की देव डोलियों के यात्रा मार्ग, यात्रा पड़ाव के अलावा इन देवस्थानों और मंदिरों के विकास करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें