फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्किंग की समस्या होगी दूर

Fri, 29 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए एक करोड़ साठ लाख की लागत से टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। गैरसैंण चौखुटिया विकास परिषद की बैठक में रामलीला मैदान में ही टैक्सी स्टैंड का निर्माण किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिषद के अध्यक्ष और विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चौखुटिया में बन रहे अतिथि गृह के लिए 15 लाख की अतिरिक्त धनराशि के साथ ही गैरसैंण विकासखंड में उरेडा की ओर से लगाई जा रही स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की गई।

वहीं जल निगम की सभी स्वीकृत पेयजल योजनाओं पर धनराशि जारी करने के लिए जल्द इस्टीमेट भेजे जाने और गांवली व सैंजी पेयजल योजनाओं के लिए नाबार्ड के तहत धनराशि दिए जाने की बात कही गई। डा. मैखुरी ने अधिकारियों को आचार संहिता से पूर्व सभी कार्यों पर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, बीके शर्मा, ऊर्जा निगम के अमित कुमार, विपिन चौहान, धनवंतरी थपलियाल, पंकज कुमार, पीएस बुटोला, बीएस मेहरा, केके कांडपाल, प्रमुख सुमति बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, बीडीओ केसी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें