फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जल कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

Wed, 18 Feb 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नंदप्रयाग के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बुधवार को जल कलश यात्रा के साथ मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इस दौरान दिनभर कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। मंदिर में पंडित भगवती प्रसाद सती, सुभाष चंद्र और सुबोध सती ने मंदिर में विभिन्न पूजाएं संपन्न की। मंदिर में तीन दिनों तक धार्मिक आयोजन होंगे। मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि यह क्षेत्र का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भी बढ़ी संख्या में दर्शनों कोे पहुंचेंगे। इस मौके पर हनुमान के अवतारी पुरुष विहारी लाल शाह, मनोज शाह, रमन चौहान, चंदन रौतेला, शशांक शाह, तेजवीर कंडेरी, आशीष रावत, महेश बिष्ट, उद्धव रौतेला, बलवीर कठैत, प्रदीप रौतेला, भानु प्रताप रावत, गोलू रौतेला, सुनील रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें