कर्णप्रयाग। श्री राम लीला कमेटी नौटी और जय श्री राम रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु। नौटी गांव में आयोजित रामलीला मंचन के दूसरे दिन महर्षि विश्वामित्र असुरों से अपने यज्ञ की रक्षा के लिए श्री राम और लक्ष्मण को अपने आश्रम ले जाते हैं और श्री राम सेना सहित ताड़का का वध कर देते हैं। अपर बाजार कर्णप्रयाग में आयोजित श्री रामलीला मंचन के दसवें दिन अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक अनुष्ठान में रामलीला कमेटी नौटी के अध्यक्ष अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल, रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, नवीन डिमरी, सतीश लखेड़ा, आदी उपस्थित रहे। संवाद