फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीमार को चारपाई से छह किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Sat, 06 Jun 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। पंडाव गांव में आज तक सड़क नहीं पहुंची हैं। ग्रामीणों को आज भी जंगल के रास्ते होते हुए गंतव्य तक जाना पड़ता है। शनिवार को गांव के रणजीत सिंह (36) अचानक बीमार हो गए। ऐसे में ग्रामीणों ने उन्हें चारपाई के सहारे छह किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क खेतगदेरा तक पहुंचाया। इसके बाद वह 108 की मदद से कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सर्वे होने के बावजूद सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केडा के प्रधान कर्ण सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश सिंह, दीपक मलगुणी ने कहा कि कई बार के सर्वे के बावजूद सड़क नहीं बन पा रही है। वहीं स्कूली बच्चों को भी जंगल के रास्ते होते हुए विद्यालय पहुंचना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें