फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का दूध, दही से हुआ अभिषेक

Sun, 07 Dec 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में चल रहे पांडव नृत्य के तहत रविवार को पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का दूध, घी और दही से अभिषेक किया गया। इसके बाद पांडव परिवार ने नृत्य किया। वहीं नैल कुड़ाव गांव में पांच साल बाद पांडव नृत्य आयोजन हो रहा है। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए प्रवासी भी गांव आए हैं। विजय सिंह ने बताया कि पांडव परिवार नौ दिन तक नृत्य करेंगे। इसी बीच अलकनंदा में पवित्र स्नान भी करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र रावत, हरीश रावत, बृजमोहन नेगी, जसपाल रावत, सरताज रावत, हेमू नेगी, राहुल, दिनेश, कैलाश, रमेश अंथवाल, हयात फरस्वाण, आशीष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मां उमा देवी को नए अनाज का भोग लगाया

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के डिम्मर गांव के ग्रामीणों ने अपनी आराध्य मां उमा देवी को नए अनाज गहत की दाल और भात का भोग अर्पित किया। रविवार सुबह आचार्य गणेश खंडूड़ी और श्रद्धालुओं ने गांव के आलीगदेरा में स्थित पौराणिक उमा देवी के मंदिर में दुर्गा सप्तशती मंत्रों से अपनी ध्याण मां उमा देवी की महाभिषेक पूजा की। मां उमा को गहत-भात, रोट, मालपूवे, पंच मेवा, फल सहित 56 भोग अर्पित किया। उसके बाद माता की अखंड ज्योति और केशर युक्त चावलों की पवित्र चौकी को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांव के खल्दार में स्थित शक्ति माता के मंदिर से होते हुए पौराणिक चौंरी चौक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत देवी की स्तुति कर क्षेत्र की कुशलता की कामना की। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। गांव के बुजुर्ग पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक मोहन प्रसाद डिमरी ने बताया कि बदरीविशाल के कपाट खुलने और बंद होने के बाद मां उमा को गहत-भात का भोग अर्पित करने की परंपरा है। आयोजन में राजेंद्र प्रसाद डिमरी, टीका राम डिमरी, केशव डिमरी, नरेश खंडूड़ी, अनिल डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें