फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांडव परिवार ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ किया नृत्य

Tue, 17 Nov 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के समीप गंगोलगांव में इन दिनों पांडव नृत्य का आयोजन चल रहा है। सोमवार को पांडव परिवार ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवासी ग्रामीण भी अपने गांव पहुंचे हैं। लंबे समय बाद गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन पांडव परिवार अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं। साथ ही घर-घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। अध्यक्ष प्रेम सिंह, हरीश रावत और अनिल रावत का कहना है कि इस तरह के आयोजन अपनी संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें