फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच दिन से बंद पड़ी ओडर ट्रॉली का संचालन शुरू

Sat, 27 Sep 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

फोटोदेवाल के ओडर ग्राम पंचायत में पांच दिन से बंद हाइड्रोलिक ट्रॉली शुक्रवार को फिर से चालू हो गई। ट्रॉली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई थी। संचालन शुरू होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोटो
विज्ञापन

देवाल। बीते 22 सितंबर से बंद पड़ी ओडर ग्राम पंचायत की हाइड्रोलिक ट्राॅली का पांचवें दिन शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया। ट्राॅली का संचालन होने से ओडर के ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में झूलापुल बहने के बाद लोनिवि की ओर से पिंडर नदी पर ओडर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए ट्रॉली लगाई गई है। हालांकि यहां पर झूलापुल बनाने का काम शुरू हो गया है लेकिन 12 साल से यह ट्रॉली ग्रामीणों का सहारा बनी है। मगर बीते सोमवार को ट्रॉली तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई। तब से ग्रामीण तीन किमी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंच रहे थे। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि ट्रॉली को ठीक करा दिया गया है। वहीं ओडर के ग्रामीण पान सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि ट्रॉली के संचालन से ओडर और सिलंगी के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें