फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या 18 लाख के पार पहुंची

Mon, 28 Sep 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। दो दिनों तक भारी बारिश के अलर्ट के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा सोमवार को सुचारु हो गई। मौसम सामान्य रहने पर बदरीनाथ धाम में दिनभर तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इस वर्ष बदरीनाथ धाम की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। अभी बदरीनाथ धाम की यात्रा में करीब दो माह का समय शेष है। ऐसे में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख तक पहुंचने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें