फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धामों में यात्रियों की संख्या घटी

Sun, 19 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला/गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों धामों में अब यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। रविवार को चारों धामों में 9782 तीर्थयात्री पहुंचे। बदरीनाथ धाम में 6346 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं गोविंदघाट से 1934 सिख तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच गये हैं। जिले में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है।
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में रविवार को 2224 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए। जिले में शनिवार सुबह से बरसात का सिलसिला थमा हुआ है। रविवार को चटक धूप के साथ गर्म हुए मौसम में चार धाम यात्रा सुचारु ढंग से चलती रही। 700 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1524 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। इस बार शुरूआत से ही यमुनोत्री के मुकाबले गंगोत्री धाम ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। केदारनाथ में 1212 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से यह एक दिन में दर्शन करने वालों की सबसे कम संख्या है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक दर्शनार्थी पहुंच गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें