गोपेश्वर। ब्लॉक जोशीमठ के पगनो गांव में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से भूस्खलन हो गया था और मलबा कई घरों में घुस गया था। शुक्रवार को क्षेेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी ने गांव का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों से भेंट की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर रैडा कुंड है और बारिश के दौरान कुुंड टूटने से गांव में मलबा आया जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है। लोगों के खेत और आम रास्ते बरबाद हो गए हैं। विधायक ने उन्हें शासन-प्रशासन और सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर गांव में राहत सामग्री पहुंचाने और प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा। साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को फोन कर गांव की पेयजल लाइन तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सतीश डिमरी, रविंद्र नेगी, मातवर रावत, अजीत कुंवर सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद