फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया बैठक का बहिष्कार

Fri, 21 Oct 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत तथा मनरेगा से जुड़े मुद्दे छाए रहे। वहीं ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त में की गई बीस फीसदी कटौती, मनरेगा के भुगतान तथा कन्या धन योजना में आय सीमा बढ़ाने को लेकर बैठक का बहिष्कार भी किया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में बैठक की गई।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख अंशी नेगी की अध्यक्षता में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य दलबीर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह ने लोनिवि पर जाख, सणकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण, सुनील भारद्वाज ने हरमनी-करचूड़ा मोटर मार्ग का सुधारीकरण, ललिता राम ने कुलसारी-आलकोट मार्ग पर मानकों के अनुुरूप कार्य न होने का आरोप लगाया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश पुरोहित ने बूढ़ाडांग पेयजल योजना पर दूषित जलापूर्ति करने की शिकायत करते हुए कुलसारी बाजार में सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की। दलबीर लाल ने कहा कि हाईस्कूल खैनोली में बिजली कनेक्शन देने, क्षेत्र में झूलती बिजली लाइनों को व्यवस्थित करने की मांग की।
विज्ञापन


मनरेगा की चर्चा करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र बिष्ट, सरस्वती देवी, दलबीर नेगी, महिपाल नेगी, सुमित्रा देवी ने मनरेगा मजदूरों का भुगतान न होने पर रोष जताया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी चंदन सिंह, खंड विकास अधिकारी टीआर शर्मा, ज्येष्ठ उपप्रमुख गंभीर सिंह नेगी, मनबीर रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें