फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ध्याणियों ने सोमेश्वर देवता को भेंट की शृंगार सामग्री

Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। स्यूंण गांव के शिव स्वरूप सोमेश्वर देवता की डोली ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान गांव की ध्याणियों ने सोमेश्वर देवता को शृंगार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन


बुधवार सुबह देवर गांव में पुजारी बंशी प्रसाद सेमवाल ने सोमेश्वर देवता की डोली का शृंगार किया। इसके बाद पंच पूजाएं हुईं। ग्रामीणों ने डोली को अर्घ्य लगाया और आरती होने के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर डोली ने डांगरी नृत्य किया। सोमेश्वर देवता की डोली ध्याणियों के घरों में गईं और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राणा, सचिव हरीश राणा, अवतारी पुरुष संतोष राणा, दशरथ नेगी, अरविंद रावत, सौरभ राणा, आयुष राणा, पवन पंवार, अनुज रावत और विरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें