फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हंसकोटी और खांखर इलेवन खैनोली के बीच होगा मुकाबला

Tue, 16 Dec 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। कौब गांव में चल रहे कौबेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में खांखर इलेवन खैनोली ने महादेव इलेवन को 14 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हंसकोटी इलेवन और खांखर इलेवन खैनोली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच महादेव इलेवन तथा खांखर इलेवन खैनोली के बीच खेला गया। खैनोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए। लक्ष्य के लिए मैदान में उतरे महादेव इलेवन के बल्लेबाज खैनोली के बेहतर क्षेत्ररक्षण के कारण कुछ खास नहीं कर पाए और 4 विकेट के नुकसान पर 109 ही रन जुटा पाए। इस तरह खांखर इलेवन खैनोली 14 रनों से सेमीफाइनल मैच जीत गई। टीम के अनुज सर्वाधिक 54 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार 21 दिसंबर को खेला जाएगा। संवाद

हरगांव ने खेती को हराया
आदिबदरी। रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री-लीग मैच में हरगांव इलेवन की टीम ने खेती की टीम को 8 विकेट से हराया। खेती की टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 78 रन बनाए। जब हरगांव की टीम खेलने उतरी तो उसने 8 ओवर में 2 विकेट खोकर यह रन बनाए और 8 विकेटों से मैच जीता। हरगांव की टीम से 40 रन बनाने वाले आलराउंडर अशोक मैन ऑफ द मैच बने। मैच के अंपायर दीपेंद्र कठैत और कैलाश रावत और कमेंटेटर ललित खंडूड़ी रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष गोविंद नेगी, सूरज सिंह, गिरीश,विजय सिंह , राकेश, कुलदीप, अनिल कठैत,नीरज उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें