फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ल्वाणी-सुया मार्ग का नाम अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह हुआ

Sat, 01 Aug 2026 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक देवाल के ल्वाणी-सुया मोटर मार्ग का नाम बदल दिया गया है। यह मार्ग अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत खीम सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। उत्तराखंड शासन ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी। अपर सचिव महाबीर सिंह चौहान ने 31 जुलाई 2026 को यह पत्र जारी किया गया। पत्र के अनुसार, राज्यपाल ने इस नामकरण को स्वीकृति प्रदान की है। आठ किलोमीटर लंबी यह सड़क सुया गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खीम सिंह के नाम पर रखी गई है। खीम सिंह की पुत्री पुष्पा नेगी ने इस फैसले पर शासन का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन


नौटी में पितृदेव वन में पितरों की याद में रोपे पौधे
नंदासैण। नौटी में पंडित देवराम नौटियाल की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र में स्थित पितृदेव वन में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा पौधों एवं वृक्षों की पूजा-अर्चना कर देवदार तथा अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। बता दें कि नौटी क्षेत्र में वर्ष 1998 से ही दिवंगत पंडित देवराम की याद में हर वर्ष पितरों की स्मृति में पितृदेव वन में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला मंगल दल और स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। संवाद

भव्य शहीद स्मारक के निर्माण की मांग
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने कर्णप्रयाग क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक के निर्माण की मांग उठाई। इस संबंध में संगठन ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने कर्णप्रयाग में पीडब्ल्यूडी मैगजीन सेंटर के समीप स्मारक का निर्माण कर उनके गौरवशाली इतिहास और क्षेत्र के अमर सेनानियों के विवरण को दर्शाने की मांग की। ताकि भावी पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें। संवाद
विज्ञापन


मां चंडिका के परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग
जिलासू। भाजपा नेता एवं सूगी गांव निवासी राजा चौहान ने 27 गांवों की आराध्य देवी जिलासू की मां चंडिका के परिसर का जल्द सौंदर्यीकरण करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मां चंडिका बन्याथ यात्रा के दौरान उन्होंने सीएम से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए पत्र सौंपा था। इस पर सीएम ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द कार्य शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें