फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नैणी देवी कांसुवा गांव और चंडिका देवी की यात्रा गौचर पहुंची

Mon, 25 Dec 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़/गौचर। ध्याणियों से मिलने और उनकी कुशलता जानने के लिए देवरा यात्रा पर निकली नैणी देवी की डोली नगली, ढमकर गांव से विदा होकर कांसुवा गांव के प्रवास पर पहुंची। ग्रामवासियों ने नैणी देवी के जयकारों से देवरा यात्रा की आगवानी की और गांव में विराजमान कराया। देवरा यात्रा के अध्यक्ष दिवाकर डिमरी ने बताया कि मंगलवार को कांसुवा गांव में रात्रि प्रवास के बाद डोली पय्यां, दरमोली गांव का भ्रमण करते हुए मज्याड़ी गांव पहुंचेगी। दूसरी ओर गौचर में तल्लानागपुर पट्टी के नारी गांव की अराध्य चंडिका देवी की देवरा यात्रा सोमवार को रात्रि विश्राम के लिए गौचर पहुंची। यहां भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें