फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रैली निकालकर मतदान का महत्व बताया

Sun, 25 Jan 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने रैली निकालकर और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य विजया लक्ष्मी रावत ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी छात्राओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उसके बाद छात्राओं ने मतदान के नारे व स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ इंटर कॉलेज से पोखरी बाजार तक रैली निकाली। इसके बाद हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में एकता प्रथम, निधि द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन में आरुषी प्रथम, प्रिया द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में संतोषी प्रथम, मीना द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान गंभीर सिंह असवाल, अनुराधा राणा, रेखा पटवाल राणा, प्राची राणा, इंदु भारती, रेखा सती, दिव्या थपलियाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें